लोहरदगा: लोहरदगा में ई-फाइलिंग और डिजिटल कार्य को बढ़ावा देने के लिए अधिवक्ताओं और लिपिकों को प्रशिक्षण दिया गया
ई कमिटी सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं जूडिशल एकेडेमी रांची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लोहरदगा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में सोमवार शाम 4 : 30 बजे 50 अधिवक्ताओं एंव अधिवक्ता लिपिक को ऑनलाइन फाईलिंग एवं ई कोर्ट कार्य पद्धति पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया ।