चंदौसी: चंदौसी बहजोई हाईवे मार्ग पर गांव मझावली के चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, जमकर हुई नोकझोंक
थाना बनियाठेर क्षेत्र में चंदौसी-बहजोई मार्ग स्थित गांव मंझावली चौराहे के पास रविवार शाम करीब 5 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसके पैर में चोट आई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कार चालक और बाइक चालक के बीच मौके पर नोकझोंक भी हुई। घायल युवक मंझावली गांव का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए