बदायूं: बदायूं के जजपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ
Budaun, Budaun | May 21, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर जजपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन कस्बा उझानी के गद्दी टोला मौहल्ले के रहने वाले 45 वर्षीय राकेश पुत्र सुक्खी को टक्कर मारकर फरार हो गया, जिससे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई औ घायल को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया ।