कोटकासिम पुलिस ने सार्वजनिक द्युत अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी नांगल सालीया के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि मुखबिर की सूचना पर हेड कांस्टेबल हंसराज ने पुराने आईटीआई भवन के पास छापा मारा और आरोपी को दिल्ली के अंकों पर सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया।