नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पोसदाहा वार्ड संख्या 7 के समीप शराब के साथ गिरफ्तार बाइक सवार दो युवक को नरपतगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज के बाद जेल भेज दिया। मालूम हो की गिरफ्तार दोनों युवक के द्वारा शराब लेकर जाने के दौरान बाइक की ठोकर से 65वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी।