झंगहा थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना ग्राम पंचायत बड़की दुबौली में हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय पंकज निषाद पुत्र राम आशीष निषाद के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, पंकज निषाद को उनके घर में घुसकर गोली मारी गई। आरोप है कि उनके पट्टीदारों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।