राजगढ़: दाता गांव में एक कुएं में नदी गिरने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला
Rajgarh, Alwar | May 9, 2026 टहला । तहसील क्षेत्र में पालपुर के पास दाता गांव में गुरुवार को एक कुएं में नंदी महाराज गिर गया। पता पड़ने पर ग्रामवासी एकत्रित हो गए जिसे गौ रक्षा टीम टहला को सूचना दी गई। टीम शीघ्र घटना स्थल पर पहुंचकर करीब 12 घंटे बाद कुएं से नंदी महाराज को सकुशल निकाला गया। फिलहाल नंदी महाराज स्वस्थ्य और सकुशल हैं।