लाडपुरा: नयापुरा स्टेशन मुख्य सड़क पर आर्मी गेट के निकट तेज रफ्तार कार पलटी, घायल को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया
Ladpura, Kota | Jun 23, 2025 शहर के नयापुरा थाना इलाके में आर्मी गेट के निकट सोमवार शाम 5 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकराकर पलट गयी।घटना में कार चालक घायल हो गया जिसको निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अचानक चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से वहाँ खड़ी एक अन्य कार से टकरा कर पलट कर सीधी हो गयी।