चित्तौड़गढ़: गोकुल होम मे 3 बदमाश हवाई फायर से भयभीत कर सास बहू को बंधक बना 22 तोला सोना,750 चांदी और 170000 लूट ले गए
कपासन स्टेट हाईवे स्थित गोकुल होम कॉलोनी में लूटपाट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तीन बदमाशों ने मारपीट करते हुए पिस्टल से फायर कर सास बहू को भयभीत कर दिया और 22 तोला सोना, 750 ग्राम चांदी के जेवर के साथ 170000 रुपए की नगदी लूट ले गए। कॉलोनी में रहने वाले राहुल सोनी की पट्टी और उसकी मां को बंधक बनाकर बदमाशों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया।