एराल-चित्तौड़ी के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एकलिंग पुरा निवासी 54 वर्षीय देवराज पुत्र आशु भील रिश्तेदारी में चित्तौड़ी गया था। वहां से लौटने के दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।