चित्तौड़गढ़: जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में जन आशीर्वाद रैली में आधिकारिक कार्यकर्ताओं को लाने के निर्देश
जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर और ग्रामीण लोक कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में पार्टी प्रत्याशी उदयलाल आंजना की 4 अप्रैल को होने वाली जन आशीर्वाद रैली में आधिकारिक संख्या में कार्यकर्ताओं को लाने के निर्देश दिए गए। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता है। मुश्किल दौर से निकल कर अपनी ताकत बताये।