हुज़ूर: भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में गीता जयंती पर 7 हजार लोगों ने किया सामूहिक गीता पाठ
Huzur, Bhopal | Dec 11, 2024 भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में गीता जयंती के मौके पर बुधवार को 7 हजार प्रतिभागियों ने सामूहिक गीता पाठ किया। इनमें 3721 आचार्य और बटुक शामिल थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में गीता के तीसरे अध्याय 'कर्म योग' का सस्वर पाठ सुबह करीब साढ़े 11 बजे शुरू होकर 9 मिनट तक चला।