हुज़ूर: भोपाल के गोविंदपुरा में बदमाशों ने तलवार और छुरी से युवक पर हमला किया, FIR दर्ज
Huzur, Bhopal | Dec 11, 2024 भोपाल में बदमाशों ने घर में घुसकर युवक की पिटाई की,उसकी मां को धमकाते हुए कहा- तुम्हारे बेटे ने हमारे साथीको चांटा मारा है, इसे हलाल कर देंगे। घटना गोविंदपुरा इलाके में विश्वकर्मा नगर की है। 6-7दिसंबर की दरमियानी रात ऐशबाग इलाके का निगरानी बदमाश अपने 7-8 साथियों के साथ तलवार और छुरी से लेस होकर महिला के घर में घुस गया था।