हुज़ूर: भोपाल में झुग्गियों को हटाने का विरोध, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सड़क से सदन तक लड़ने की बात कही
Huzur, Bhopal | Dec 11, 2024 भोपाल में 1800 एकड़ में फैली कुल 388 झुग्गी हटाने के प्रयास फिर से शुरू हुए हैं। पहले फेस में वल्लभ भवन के आसपास की झुग्गी हटेगी, इसके लिए सर्वे पूरा हो गया है।इसी बीच कांग्रेस ने झुग्गी हटाने का विरोध जताया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बुधवार को कहा कि सड़क से लेकर सदन तक गरीबों के हक़ की लड़ाई लड़ी जाएगी, सरकार पहले लोगों को पक्के मकान बनाकर दे।