देवेंद्रनगर: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल देवेंद्रनगर के सामने सड़क हादसे में मामूली रूप से घायल हुआ स्कूल का ही एक छात्र
देवेंद्रनगर में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के एक छात्र का बाइक से एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उसे मामूली चोटें आईं। यह घटना उस समय हुई जब छात्र सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक टकरा गया। सलेहा रोड पर स्थित यह सड़क बेहद खस्ताहाल है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क किनारे स्थित विद्यालय के छात्रों के लिए यह एक बड़ा खतरा बन चुका है।