राजगीर: दोंगी गांव स्थित एक मकान में मिला दंपति का जला हुआ शव, नाली से बह रहा था खून; बुलाई गई एफएसएल टीम
Rajgir, Nalanda | Nov 18, 2024 राजगीर प्रखंड के छबिलापुर थाना क्षेत्र के दोंगी गांव स्थित मकान से दंपत्ति का जला शव पुलिस ने सोमवार की सुबह करीब 7.30 बजे बरामद किया. मृतकों में दोंगी गांव निवासी करीब 54 वर्षीय विजय प्रसाद उर्फ विजय महतो एवं उनकी करीब 50 वर्षीया पत्नी कांति देवी है.