राजगीर: राजगीर के हॉकी मैदान में मंगलवार को सेमीफाइनल मैच, चीन-मलेशिया और भारत-जापान की टीमें होंगी आमने-सामने
Rajgir, Nalanda | Nov 18, 2024 राजगीर के हॉकी मैदान में एशियन महिला हॉकी ट्रॉफी चैम्पियनशिप में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल चीन और मलेशिया के बीच मंगलवार की दोपहर 2:15 से होगा। दूसरा सेमीफाइनल भारत और जापान के बीच शाम 4:45 से शुरू होगा। उक्त बातों की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने सोमवार की दोपहर 3 बजे दी उन्होंने बताया कि दोनो टीम में जो भी विजेता होंगे वो 20 नवंबर को फाइनल मैच खेलेंगे