सुसनेर विधानसभा के ग्राम लटूरी गहलोत में 26 जनवरी से 1 फरवरी तक पंडित कमल किशोर जी नागर के मुखारविंद से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर रविवार 4 बजे MLA भैरोसिंह परिहार बापू, ASP, SDM सर्वेश यादव ने कथा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं के लिये स्वच्छता, पानी की पूर्ण व्यवस्था, बिजली व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश बापू ने दिये।