शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कस्बे के डॉ. अंबेडकर भवन में डॉ. अंबेडकर नवयुवक संघ द्वारा “डॉ. अंबेडकर: एक व्यक्तित्व” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि कुलवंत सुथार मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता रेवंतराम मेघवाल ने की।