हनुमानगढ़: जिले में भीषण गर्मी के कारण हुई बिजली कटौती में 398 ट्रांसफार्मर जले, रात भर फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे बिजली कर्मचारी
हनुमानगढ़ जिले में बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की अघोषित कटौती और ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं बढ़ गई है। जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों ने बताया कि लगातार बढ़ती खपत के कारण यह समस्या आ रही है। पिछले डेढ़ महीने में जिले भर में 398 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता परेशान है।