हैदरगढ़: किरसिया माइनर कटी, किसानों के खेत जलमग्न, उड़द, मूंग और चरी की फसलें प्रभावित; सिंचाई विभाग ने शुरू किया मरम्मत कार्य
हैदरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत शारदा सहायक खंड-28 की किरसिया माइनर के कट जाने से क्षेत्र के कई गांवों के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नहर कटते ही तेज बहाव के साथ पानी आसपास के खेतों में भर गया, जिससे देखते ही देखते बड़ी संख्या में खेत जलमग्न हो गए। ग्रामीणों द्वारा तत्काल सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।