गम्हरिया: सीएस ने गम्हरिया सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, डॉक्टरों व कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
मधेपुरा के गम्हरिया-परवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, ओपीडी, रजिस्ट्रेशन और दवा वितरण काउंटर की व्यवस्था का जायजा लिया। सीएस ने डॉक्टरों और कर्मियों को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने तथा बायोमेट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।