बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में बारिश से उमस और गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में खंड वर्षा का दौर, मौसम विभाग ने कहा- अभी कोई अलर्ट नहीं
जिले में पिछले दो दिनों से बदले मौसम के मिजाज ने आमजन को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। गुरुवार शाम से बदला मौसम, इसके बाद शुक्रवार सुबह से गरज के साथ ही कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर (खंड वर्षा) चल रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को बीते कई दिनों से परेशान कर रही उमस से काफी हद तक निजात मिली है।