चंदौसी: चंदौसी में अवैध शराब की बिक्री को लेकर लोगों का हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
चन्दौसी में अवैध शराब बिक्री को लेकर मोहल्ले की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला पर कथित रूप से अवैध शराब बेचने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि शराब की बिक्री से क्षेत्र में आए दिन शराबी उत्पात मचाते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।