गोरखपुर: फूलों की होली खेलने पांडेहाता पहुंचने वाले हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चाक चौबंद दिखी पुलिस की व्यवस्था
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर हैं, जहां पांडेहाता में वे फूलों की होली खेलने वाले हैं। वहीं मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा पांडेहाता में चाक चौबंद व्यवस्था कर दी गई है।