बलिया: गैर इरादतन हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को फेफना पुलिस ने उमरगंज क्रॉसिंग के पास से किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Mar 6, 2025 थाना फेफना पुलिस ने गंभीर मारपीट व गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को बुधवार की शाम साढ़े 6 बजे उमरगंज क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। जिसे गुरूवार की दोपहर करीब दो बजे मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।