साढ़ गोपालपुर से राशन लेकर लौट रहे बाइक सवार फैक्ट्रीकर्मी अवध कुमार को कानपुर-सागर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और डंपर चालक उन्हें रौंदता हुआ फरार हो गया। दुर्घटना में अवध कुमार की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।