ईसागढ़: ईसागढ़ के सौंदर्यीकरण को मिले नए आयाम, बस स्टैंड से हजारिया महादेव तक बनेगा आकर्षक कॉरिडोर
ईसागढ़ नगर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया गया है। नगर परिषद द्वारा गुरूवार को शाम 7:30 बजे जानकारी देते बताया कि बस स्टैंड से हजारिया महादेव मंदिर तक निर्मित सीसी रोड के दोनों ओर चल रहे ब्यूटीफिकेशन कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस परियोजना के तहत आकर्षक फुटपाथ, पार्क, सेल्फी पॉइंट और आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था विकसित की जा रही है।