इंदौर में दूषित पानी से हुई घटना के बाद छतरपुर जिले में प्रशासन अलर्ट मोड में है। कलेक्टर के निर्देशन पर लवकुश नगर एसडीएम ने मंगलवार दोपहर 2 बजे नगर की जलापूर्ति व्यवस्था और फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पानी की गुणवत्ता, सफाई और संचालन व्यवस्था की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए गए।