मसूदा: शिखरानी में एनीकट पुलिया से ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी, चालक बाल-बाल बचा, खराब सड़क पर उठे सवाल
Masuda, Ajmer | Jun 27, 2026 शिखरानी में बिजयनगर रोड पर स्थित एनीकट पुलिया पर शनिवार को सुबह करीब 5 बजे बड़ा हादसा होते होते टल गया।अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पुलिया से नीचे जा गिरा।गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक को मामूली खरोंच भी नहीं आई।शिखरानी निवासी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बिजयनगर रोड से गुजर रहा था।तभी टैक्टर अनियंत्रित हो गया और पुलिया से नीचे गिर गया।