मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक यानी एसपी डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार सक्रिय है। चौसा के थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को जहां अलग-अलग जगह पर छापामारी अभियान चलाया वहीं इस दौरान उन्होंने बताया कि कोई भी मामले में फरार चल रहा अभियुक्त हो या वारंटी की गिरफ्तारी पुलिस जरूर सुनिश्चित करेगी।