जशपुर: जशपुर में किसानों को ओलावृष्टि से हुआ भारी नुकसान, मुआवजे की मांग
जशपुर जिले में तेज आंधी-तूफान, झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। जिले के बगीचा क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि से खीरा की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। खेतों में तैयार फसल पलभर में तबाह हो गई, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।- दरअसल बगीचा विकासखंड के बगडोल गांव के तीन किसानों ने करीब 10 एकड़ में खीरा किए थे