हस्तिनापुर निवासी सत्यम ने सोमवार को मनाना थाने पर तहरीर देते हुए लूट की जानकारी दी थी। पुलिस ने मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे जब सत्यम से पूछताछ की तो पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिता की डांट से बचने के लिए सत्यम ने फर्जी लूट की कहानी तैयार की थी। फिलहाल पुलिस ने सत्यम को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।