मंझिआंव: मझीआंव में आंधी-बारिश के बाद उमस बढ़ी, बिजली कटौती से लोग बेहाल
मझीआंव प्रखंड में बुधवार शाम आई तेज आंधी और हल्की बारिश से लोगों को कुछ देर राहत जरूर मिली, लेकिन गुरुवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज धूप और भारी उमस के कारण लोग दिनभर बेहाल रहे। कई इलाकों में बार-बार बिजली कटौती होने से पंखे और कूलर बंद पड़े रहे, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को काफी दिक्कत हुई। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने डिहाइड्