सुपौल: सुपौल नगर परिषद वार्ड 13 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नाले की दुर्गंध से लोग बेहाल
Supaul, Supaul | Jun 11, 2026 नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में जलजमाव की समस्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। वार्ड के कई हिस्सों में नाले का गंदा पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं नाले से उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।