बिहार चुनाव में दिग्गज नेताओं के दौरे तेज़ हो चुके हैं। लौरिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनडीए प्रत्याशी विनय बिहारी के समर्थन में बड़ी चुनावी सभा की। योगी ने कहा— अगर विकास रोकने वाली ताकतें वापस आईं, तो राज्य एक बार फिर अराजकता के दौर में लौट जाएगा।