कटनी नगर: कटनी-शहडोल मार्ग पर घायल तेंदुआ मिला, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर!
नेशनल हाईवे कटनी-शहडोल मार्ग पर घायल अवस्था में सड़क किनारे घायल तेंदुआ मिला है यह मामला मंगलवार रात 9:30मिनट का है सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचा और सुरक्षित तेंदुए का रस्क्यु किया। इस संबंध में डीएफओ गर्वित गंगवार ने आज बुधवार सुबह 9:40बजे जानकारी दी। संभवत यह आशंका जताई जा रही है रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मारी जिससे वह घायल हुआ।