सदर: प्रयागराज: भीषण गर्मी से तप रहा संगम नगरी, 44 डिग्री पहुंचा पारा, दोपहर में सूनी पड़ीं सड़कें
Sadar, Allahabad | May 24, 2026
प्रयागराज में भीषण गर्मी और तेज धूप का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। सूरज के तेवर और तल्ख रहे। दोपहर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित दिखा।तेज लू और चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर आवागमन बेहद कम नजर आया। चौराहों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग बाहर निकले, वे सिर-चेहरा ढककर निकले