हज़ारीबाग: कर्जन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस को लेकर सेना के प्लाटून ने फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल किया, उपायुक्त और आयुक्त रहे मौजूद
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड को लेकर आज शुक्रवार 24 जनवरी को सेना के मार्चिंग टुकड़ियों ने स्थानीय कर्जन ग्राउंड में हिस्सा लिया और परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की। मौके पर आयुक्त पवन कुमार,उपायुक्त नैंसी सहाय,पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने सेना व पुलिस बल के टुकड़ियों के द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल का संयुक्त रुप से निरीक्षण किया|