तीन बदमाशों ने भागलपुर स्टेशन से नवगछिया जीरो माइल जाने के लिए टेंपो रिजर्व किया। चालक जैसे ही विक्रमशिला सेतु के पहुंच पथ पर कलबलिया धार के पास पहुंचा एक बदमाश ने चालक से शौच करने का बहाना बनाकर टेंपो रोकने को कहा, फिर अपराधी टेंपो लूटकर भाग गए। टेंपो चालक अठगामा निवासी संगम कुमार ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर