गभाना: हाईवे पर पैराई पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर पैराई पुल के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना खैर के गांव बिसारा निवासी होडल सिंह अलीगढ़ से गभाना की ओर आ रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी