बीसलपुर: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के मामले में बरखेड़ा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जसौली निवासी नीतू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताएं कि 29 अप्रैल को उसके पति जगदीश प्रसाद अपनी भाभी खुशबू के साथ गांव से रुद्रपुर जा रहे थे सुबह करीब 5:00 बजे थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरसिया के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें पति की मौत हो गई पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है