बीसलपुर: मोहल्ला दुबे निवासी युवक की जेब से ₹5000 हुए चोरी, दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुबे निवासी ऋषभ ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व वह दुबे तालाब के पास स्थित बाग में सो रहा था उसकी जेब में ₹5000 रखे थे इसी बीच मोहल्ले का भोला वहां पहुंचा और उसकी जेब से रखे ₹5000 चोरी कर लिए दो दिन बाद भोला अपने साथी प्रवेश के साथ मिला तो ऋषभ ने पैसे मांगे इसी दौरान युवक ने गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी