मिर्ज़ापुर: फर्जी आधार कार्ड से पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी ई-केवाईसी जांच में धराया, शहर कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
घंटाघर स्थित माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर फर्जी आधार कार्ड से पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी को ईकेवाईसी की जांच में पकड़ लिया गया।शहर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभ्यर्थी को जेल भेज दिया। अभ्यर्थी पीयूष यादव गाजीपुर का रहने वाला है। उम्र कम करने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाया था।