राजगढ़: राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया बरखेड़ी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में हुए शामिल
राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया रविवार को दोपहर 3 बजे करीब राजगढ़ जिले के बरखेड़ी गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम के समापन अवसर पर शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।