खुरई: हलऊ गांव में भैंस चराने गया 15 वर्षीय किशोर नदी में डूबा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, सागर रेफर
Khurai, Sagar | Apr 17, 2026 शुक्रवार दोपहर हलऊ गांव में एक 15 वर्षीय किशोर दोपहर में भैसे चराने गया था, नदी में नहाते समय डूब गया, हालांकि पानी कम था, साथियों ने समय रहते निकाल लिया, परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, प्राथमिक उपचार के बाद शाम लगभग 5 बजे उसे सागर रेफर कर दिया गया।