लाडपुरा: अनंतपुरा इलाके की आरामशीन में कोबरा सांप ने व्यापारी पर किया हमला, 2 मुर्गियों को मारा, स्नेक केचर ने किया रेस्क्यू
Ladpura, Kota | May 4, 2026 शहर के अनंतपुरा इलाके के रोड़ नम्बर 6 पर स्थित एक आरामशीन में कोबरा घुस गया सुबह 10 बजे जब व्यपारी ने शटर खोला तो उस पर कोबरा ने हमला किया। वही आरामशीन में कोबरा ने 2 मुर्गियों को मार डाला। स्नेक केचर गोविंद शर्मा ने बताया कि आरामशीन व्यापारी ने मुर्गियां पाल रखी थी जहां मुर्गियों ने अंडे भी दे रखे थे सांप ने दोनो मुर्गियों को मार डाला व उनके 2 अंडे भी खा गया