अनूपपुर: रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बेखौफ बाल भिक्षावृत्ति,3 साल में 13 बच्चे मिले, पुनर्वास की व्यवस्था अब भी अधूरी
अनूपपुर में बाल भिक्षावृत्ति रोकने के दावों के बावजूद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर दर्जनों बच्चे भीख मांगते नजर आ रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार पिछले तीन वर्षों में 13 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया गया, लेकिन स्थायी पुनर्वास नहीं हो सका।