गुलाना: अकोदिया बस स्टैंड पर बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित, डिवाइडर से टकराकर पलटी; भाई-बहन बाल-बाल बचे
अकोदिया महाराणा प्रताप बस स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे बड़ा हादसा टल गया। शुजालपुर से सारंगपुर जा रही कार अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। टायर पंचर हो गया। उस समय बस स्टैंड पर कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा था। थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत सहित पुलिस बल तैनात था। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कार मे