भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में काली पन्नी तानकर जिंदगी काटने को मजबूर परिवार, आवास के लिए वर्षों से लगा रहा गुहार
एलाऊ क्षेत्र के गांव सगमई गरीबी और सरकारी योजनाओं की धीमी रफ्तार का दर्द उस परिवार की जिंदगी में साफ दिखाई देता है, जो आज भी काली पन्नी तानकर जीवन बिताने को मजबूर है। बरसात, गर्मी और सर्दी जैसे हर मौसम में यह परिवार असुरक्षित हालात में रहने को विवश है, लेकिन अब तक उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।